Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिजोरम में लगातार भूकंप के झटके

 

मिजोरम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर राज्य की जमीन भूकंप से कांप उठी। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मिजोरम में आज सुबह 08:02 बजे चम्फाई के 31 किमी दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।

इससे पहले मिजोरम में मंगलवार देर रात 11 बजकर तीन मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता थी और भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले के 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में था।
वहीं सोमवार तड़के भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर कई जगह दरारें आ गईं। राज्य के भूगर्भशास्त्र और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढें   वाणिज्य बैंकों की ब्याज दरों में फिर गिरावट, किसी बैंक ने नहीं बढ़ाई दर

भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से उन्होंने बताया कि भूकंप तड़के चार बजकर दस मिनट पर आया था और उसका केंद्र भारत म्यांमार सीमा पर स्थित चम्फाई जिले के जोखावतार में था। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण चम्फाई जिले में एक चर्च समेत कई भवन और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कई स्थानों पर सड़कों और राजमार्गों पर दरार आ गईं।

यह भी पढें   भाटभटेनी सुपरस्टोर अब 24 घंटे खुलेंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com