नेपाल में भी मनाया गया ऑनलाइन योग दिवस
कोरोना महामारी के इस तनावपूर्ण माहौल से छुटकारा पाने का एक मात्र कारगर उपाय है ध्यान, योग । इसी बात को ध्यान में रखकर २२ जून २०२० सोमवार को प्रशिक्षण शिविर एवम् श्री आदर्श निर्माण मंदिर, विराटनगर/काठमाण्डौ के सुत्रधार वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी लक्ष्मणजी नेवटिया तथा नेपाल अग्रवाल महिला मंच धरान की अध्यक्षा इन्दु तोदी की अग्रसरता में साथ ही नेपाल मारवाड़ी नारी शक्ति , मारवाड़ी महिला मंच धरान, मारवाड़ी युवा मंच धरान , अतिथि संस्था – अन्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ,कोलकाता के संयुक्त आयोजन में आनलाइन जूम पर अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम राख गया । कोलकाता स्थित “पिरामिड सेवादल ” नामक सेवा संस्था की अध्यक्षा एवम् उपाध्यक्षा क्रमशः पूनम जी पोद्दार ,रिंकु जी गुप्ता द्वारा सबको सरल ध्यान तथा योग का प्रशिक्षण दिया गया ।
कार्यक्रम के सभापति पद पर निर्मलाजी जोशी (अध्यक्ष ने. रा. मा.म.संगठन) , प्रमुख अतिथि- गीताजी लखौटिया (संस्थापक अध्यक्ष,ने.रा.मा.म.सं.) विशिष्ट अतिथि – संदीपजी अग्रवाल (अध्यक्ष- पशुपति गौशाला,काठमाण्डौ ) , राजकुमारजी मित्तल ,(अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय अग्रवाल. सम्मेलन ,कोलकाता ) रहे । इस के अलावा नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन की उपाध्यक्षा- बिनाजी अग्रवाल, सरलाजी सेठिया ,मन्जुजी सारडा, विराटनगर अग्रवाल महिला मंच की संस्थापक अध्यक्षा सुलोचनाजी धनावत, महान सामाजिक कार्यकर्ता एवम् साहित्यकार – किशोरजी धनावत,धरान टीवी एंकर श्वेताजी अग्रवाल, पतन्जली योग शिवीर धरान की संस्थापिका- शीतलजी सोनी, अन्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की सम्पादिका उषाजी केड़िया, विर्तामोढ मा.म.मंच. की निवर्तमान अध्यक्ष-दिपाजी खेड़िया, इटहरी की निवर्तमान अध्यक्ष, रेनुजी अग्रवाल, धरान मा. म. मंच की अध्यक्षा अनिताजी अटल , अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की उपाध्यक्षा मिनाजी गोयल, ने. रा. मा.म.संगठन तथा झा.मा.स.काठमाण्डौ की सचिव एवम् नारायणघाट मा.म.म. की निवर्तमान अध्यक्ष रुचीजी तायल, रोटरी क्लब, धरान के सचिव – मुकेशजी तोदी , साहित्यकारा- कृष्णाजी भिवानीवाला,कोलकाता लगायत अन्य कई नेपाल और भारत के गणमान्य व्यक्तित्व ने इस प्रशिक्षण का लाभ लिया। संस्था के सभी प्रमुख व्यक्तित्व ने अपनी अपनी संस्थाओं में इस विधा को प्रसारित करने का लक्ष्य है । नेपाल अग्रवाल महिला मंच धरान की सहसचिव सोनु अग्रवाल ने कार्यक्रम का सुन्दर सफल संयोजन एवम् संचालन किया । इस ध्यान योग से वर्तमान समय में बहुत लाभ मिलेगा ऐसा सम्पूर्ण सहभागी जनों की प्रतिक्रिया रही थी । इन्दु तोदी धरान ,नेपाल

