Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिन में 8 बार ‘सॉरी’ कहते हैं ब्रिटेनवासी

 

ब्रिटेन अत्यधिक क्षमाप्रार्थी लोगों का देश है। यहां के लोग दिनभर में कम से कम आठ बारसॉरीकहते हैं। एक सर्वेक्षण में पता चला है कि वे जितनी बार सॉरी बोलते हैं उसमें से ज्यादातर समय तो उनकी कोई गलती ही नहीं होती है।न्यूयार्क बेकरी कोद्वारा किया गया यह शोध बताता है ब्रिटेनवासी अक्सर किसी और की गलती की प्रतिक्रिया के रूप में माफी मांगते हैं।

यह भी पढें   खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय अनुसन्धान विभाग फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन

 कम से कम 43 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ऐसे व्यक्तियों से माफी मांगी है जिनसे उन्हें ठोकर लगी जबकि 17 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने पैरों की अंगुलियां कुचले जाने पर माफी मांगी।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि एक औसत ब्रिटेनवासी सालभर में 2,920 दफा सॉरी बोलता है या अपने जीवनकाल में लगभग 23 लाख बार यह शब्द दोहराता है। इनमें से 30 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जहां लोगएक्सक्यूज मीके स्थान पर सॉरी का इस्तेमाल करते हैं और किसी के किसी कार्य में बाधा पहुंचाने पर 67 प्रतिशत मामलों में सॉरी कहा जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *