Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन, ईरान में दी गई सबसे अधिक फांसी की सजा

 

2007 से 2010 के दौरान लोगों को फांसी देने के मामले में चीन विश्व का अग्रणी देश है। यह जानकारी एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी मौत की सजा और फांसी पर एक रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2007 में चीन ने कम से कम 470 और 2008 में 1718 लोगों को फांसी दी गई। 2009 और 2010 के लिए रिपोर्ट में सिर्फ हजारों की बात कही गई है, क्योंकि चीन सरकार ऐसी सजा को गोपनीय रखती है।

यह भी पढें   संसद का चिर हरण, राष्ट्रपति मौन : विजयकुमार पांडे का बालेंन शाह पर बड़ा हमला


ज्यादातर सजाएं ड्रग्स से संबंधित अपराधों के लिए

2010 में पूरी दुनिया में दी गई फांसी की तुलना में चीन में अधिक लोगों को फांसी दी गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन में मौत की ज्यादातर सजाएं ड्रग्स से संबंधित अपराधों के लिए दी गई। चीन के बाद दूसरा स्थान ईरान का है। ईरान ने 2007, 08 और 2009 में 300 से ज्यादा लोगों को फांसी दी गई।

2009 में इराक में सर्वाधिक फांसी

वर्ष 2010 में कम से कम 252 लोगों को फांसी दी गई, जबकि 2007 से कम से कम 1303 लोगों को फांसी दी गई। ईरान में भी फांसी की सजा पाए लोगों में से ज्यादातर ड्रग्स संबंधित अपराधों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा इराक में 2009 में विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा सबसे अधिक लोगों को फांसी दी गई। यहां 2007 से कम से कम 1129 लोगों को फांसी दी गई।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह इस्तीफा दें – हर्क साम्पाङ

2007 से फांसी देने में अमेरिका चौथे नंबर पर

इसी तरह 2007 से सबसे अधिक फांसी देने के मामले में अमेरिका चौथे नंबर पर है। अमेरिकी महाद्वीप का यह एक मात्र देश है जिसने पिछले कुछ सालों में लोगों को फांसी दी है। अमेरिका में 2010 में 46 लोगों, 2009 में 52 और 2008 में 37 लोगों को फांसी दी गई। वहीं 2007 से 177 लोगों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। टैक्सास, अलबामा, ओहियो, वर्जीनिया और ओकलाहोमा सबसे अधिक फांसी देने वाले राज्य हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *