Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगञ्ज महानगरपालिका का आगामी बजट ३ अर्ब ८६ करोड ५१ लाख ९० हजार ३ सौ ३५ रुपया

 

वीरगंज

वीरगञ्ज महानगरपालिका ने आगामी आर्थिक वर्ष ०७७/०७८ के लिए ३ अर्ब ८६ करोड ५१ लाख ९० हजार ३ सौ ३५ रुपैयाँ का बजट प्रस्तुत किया है ।

महानगरपालिकाकी उपप्रमुख शान्ति कार्की बुधबार नगर सभा के सातवें अधिवेशन में नीति, कार्यक्रम तथा बजेट प्रस्तुत किया है।

जिसमें चालुतरफ १ अर्व ६२ करोड ६९ लाख १८ हजार अर्थात् ४२.०९ प्रतिशत, पूँजीगत की ओर २ अर्ब १७ करोड ४६ लाख ७२ हजार अर्थात ५६.२६ प्रतिशत और वित्तिय व्यवस्था के लिए ६ करोड ३६ लाख अर्थात १.६५ प्रतिशत रकम निर्धारित किया गया है ।

सबसे अधिक  बजेट पूर्वाधार में कुल बजट का ४५ दशमलब ८१ प्रतिशत रखा गया है  । अर्थात पूर्वाधार क्षेत्र में १ अर्ब ७७ करोड ०६ लाख १२ हजार रुपैयाँ विनियोजन किया गया है ।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में कमी

उसकके बाद सामाजिक विकास क्षेत्र में ८७ करोड ७७ लाख ३६ हजार अर्थात २२.७१ प्रतिशत, आर्थिक विकास क्षेत्र में २५ करोड ९५ लाख २५ हजार अर्थात ६.७१ प्रतिशत, सुशासन तथा अन्तर सम्बन्धि क्षेत्र (वन, वातावरण तथा विपद् समेत) के लिए २३ करोड ७५ लाख १६ हजार अर्थात ६.१५ प्रतिशत और कार्यालय सञ्चालन में ७१ करोड ९८ लाख १ हजार अर्थात १८.६२ प्रतिशत खर्च अनुमान किया गया है ।

वीरगञ्ज महानगरपालिका में सञ्चालित होने वाला ग्रामीण सहरी विकास परियोजना (आरयुडीपी) तथा मझौला सहर एकीकृत वातावरणीय सुधार आयोजना के लिए १ अर्ब ०४ करोड ४७ लाख ५७ हजार, वडा स्तरीय योजना में २४ करोड ७० लाख, म्याचिङ फण्ड में १६ करोड ७७ लाख २५ हजार, लक्षित कार्यक्रम में २ करोड ३४ लाख रुपैयाँ विनियोजन किया गया है  ।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव

तराई मधेश समृद्धि कार्यक्रम में ३० लाख, रोजगार कार्यक्रम में ४० लाख, बहुक्षेत्रीय पोषण कार्यक्रम में २० लाख, सामाजिक सुरक्षा भत्ता में ४५ करोड, वडा कार्यालय के भवन निर्माण में ३ करोड, उज्यालो वीरगञ्ज कार्यक्रम में १२ करोड ८१ लाख, शैक्षिक विकास में ६२ करोड ६४ लाख, स्वास्थ्य में १४ करोड ६८ लाख ८० हजार,. कृषि में ८३ लाख, पशु सेवा विकास में ४३ लाख और जनसहभागिता में आधारित कार्यक्रम में ३ करोड रुपया रखा गया है । ।

महानगरपालिका संघीय सरकार के वित्तिय समानीकरण अनुदान से ४२ करोड ८८ लाख, राजश्व वटवारा २१ करोड १२ लाख, सशर्त अनुदान से ७५ करोड १६ लाख प्राप्त होने का अनुमान किया गया है।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद् ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में किया खीर प्रसाद का वितरण, भक्ति और सद्भाव का संगम

प्रदेश सरकार से वित्तीय समानीकरण १ करोड १६ लाख २० हजार, सशर्त अनुदान के लिए ३ करोड, राजश्व की ओर सवारी साधन ३ करोड १४ लाख ४ हजार, घर जग्गा रजिष्ट्रेशन से १५ करोड, नगर विकास अनुदान १ अर्ब ०३ करोड ५६ लाख ५१ हजार, नगर विकास ऋण तर्फ ९१ लाख ०६ हजार, सडक बोर्ड से १ करोड और युनिसेफ से ४५ लाख रुपैयाँ प्राप्त होने का अनुमान किया गया है ।

महानगरपालिका ने चालु आर्थिक वर्ष के मौज्दात ३० करोड १८ लाख १८ हजार और आन्तरिक आय ५९ करोड ७५ लाख रुपैयाँ को भी  आगामी वर्ष के बजेट के स्रोत में रखा है  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com