Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिजोरम और नागालैंड में आज फिर से भूकंप के झटके

 

मिजोरम और नागालैंड में आज तड़के भूकंप आने की खबर है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार मिजोरम में तडके 1:14 बजे इटके महसूस हुए भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। इसका केंद्र चंपई से 21 किलोमीटर दक्षिण बताया जा रहा है। वहीं नागालैंड में तड़के 3.03 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता 3.8 रही। भूकंप का केंद्र वोखा से 9 किलोमीटर उत्तर उत्तरपश्चिम बताया जा रहा है। मिजोरम में एक हफ्ते में पांचवे दिन भूकंप आया है। इससे पहले 18, 21,22 और 24 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *