नयां ४३४ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, काठमांडू उपत्यका में ९, कूल संख्या १११६२
काठमांडू, २५ जून । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ४३४ नयां व्यक्ति में कोरोना वयारस का संक्रमण पुष्टी हुई है । उसमें ४८ महिला और ३८६ पुरुष हैं । इसीतरह काठमांडू उपत्यका में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा के अनुसार पिछली बार सार्वजनिक तथ्यांक के अनुसार ४३४ संक्रमितों में से काठमांडू उपत्यका के ९ हैं । डा. देवकोटा ने कहा है कि उसमें से काठमांडू निवासी ४, भक्तपुर निवासी ४ और ललितपुर निवासी १ हैं ।
इसीतरह पिछली बार कोरोना संक्रमण ठीक होकर घर जानेवालों की संख्या ३१२ हैं । उसमें १९ महिला और २९३ पुरुष हैं । इसतरह घर जानेवालों की कूल संख्या २६५० पहुँच गई है ।

