उप–सभामुख में रिक्त पद पुर्ति के लिए सर्वोच्च में रिट
काठमांडू, २७ जून । लम्बे सयम से संसद् में उप–सभामुख पद रिक्त है, पदपुर्ति के लिए कोई भी प्रयास भी नहीं हो रहा है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में पद पुर्ति के लिए मांग करते हुए अधिवक्ता तुलसी सिम्खडा ने सर्वोच्च अदालत में रिट निवेदन पंजीकृत किया है ।
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय, संघीय संसद् अन्तर्गत प्रतिनिधिसभा तथा सभामुख कार्यालय, कानून, न्याय तथा संसदीय व्यवस्था मन्त्रालय, संघीय संसद् सचिवालय, नेपाली कानून आयोग को विपक्षी बनाकर दायर रिट में कहा गया है कि नेपाल के संविधान अनुसार रिक्त पद में अविलम्ब पदपुर्ति की जाए । रिट निवेदन में यह भी उल्लेख है कि संविधान अनुसार सभामुख पद १ महिना से अधिक समय रिक्त नहीं हो सकता ।
उक्त पद पुर्ति के लिए संबंधित निकाय के नाम में परामादेश जारी करने के लिए रिट निवेदन में कहा गया है । आषाढ ९ गते दायर रिट में आषाढ ११ गते न्यायाधीश प्रकाकुमार ढुंगाना ने सुनुवाई करते हुए निवेदन को अग्राधिकार दिने के लिए आदेश किया गया है ।

