Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय नागरिक विशाल कुमार को दाङ से मिला मित बहादुर के नाम में नेपाली नागरिकता

 
विशाल कुमार को प्राप्त नेपाली नागरिकता और उनका भारतीय परिचयपत्र

दाङ, २७ जून । भारत बलारामपुर जिला निवासी भारतीय नागरिक विशाल कुमार गुप्ता ने मितबहादुर दमाई के नाम से नेपाली नागरिकता का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है । नेपाली नागरिकों की सहयोग से झूठा विवरण पेश कर उन्होंने ने वि.सं. २०७५ साल मार्गशीर्ष २५ गते नेपाली नागरिकता प्राप्त किया है । उनका नागरिकता प्रमाणपत्र ५२–०१–७५–०४०५२ है । नागरिकता प्रमाणपत्र में प्रशासकीय अधिकृत जनकप्रसाद भण्डारी का हस्ताक्षर है ।
विशाल कुमार को नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र दिलाने के लिए बंगालाचुली गांवपालिका–३ दाङ निवासी हिरालाल दमाई ने मुख्य भूमिका निर्वाह किया है । हिरालाल ने विशाल को अपने पुत्र स्वीकार करते हुए प्रशासन में नागरिकता प्राप्ति के लिए झुठा विवरण पेश किया है ।
अनुसंधान से पता चला है कि २५ वर्षीय गुप्ता मजदूरी के लिए भारत से दाङ जिला स्थित घोराही आए थे । यही रहते वक्त उन्होंने नेपाली युवती सम्झना नेपाली के साथ शादी किया, एक बेटी भी पैदा हो गई । उसके बाद उन्होंने ठान लिया कि अब नेपाली नागरिकता बना लेता हूं । इसके लिए सम्झना ने अपने परिचित व्यक्ति हिरालाल से आग्रह किया, हिरालाल भी विशाल को पुत्र बनाकर नागरिकता दिलाने के लिए राजी हो गए ।
योजना अनुसार ही उन लोगों ने प्रशासन में झूठा विवरण पेश किया और नागरिकता प्रमाणपत्र प्राप्त किया है । झूठा विवरण पेश कर नेपाली नागरिकता बनाने के लिए भूमिका निर्वाह करनेवाले हिरालाल दमाई, घोराही उपमहानगरपालिका वर्डा नं. ३ के वडाध्यक्ष माधवप्रसाद चौधरी, वडासचिव पदमप्रसाद रेग्मी, त्रिपुरा खड्का, लिला अधिकारी विरुद्ध पुलिस ने मुद्दा पंजीकृत किया है । इधर विशाल कुमार की डेरा में छापा मार कर पुलिस ने विशाल कुमार भारतीय नागरिक होने का प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed