Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चीन रसुआगढ़ी बॉर्डर पॉइंट जल्द ही खोला जाएगा

 

कोरोना वायरस की वजह से पांच महीने बंद रहने के बाद नेपाल चीन के साथ रसुआगढ़ी बॉर्डर पॉइंट खोलने जा रहा है। दोनों देशों में इसको लेकर सहमति बन गई है।  फिलहाल लोगों की आवाजाही नहीं होगी, हाइड्रोपावर और एयरपोर्ट प्रॉजेक्ट के लिए कंस्ट्रक्शन मटेरियल सहित अन्य सामानों की आवाजाही होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नेपाल ने चीन के साथ अपने दोनों बॉर्डर पॉइंट्स तातोपानी और रसुआगढ़ी को 29 जनवरी को बंद कर दिया था। रसुआ के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर हरि प्रसाद पंत ने कहा कि दोनों देशों के बीच बुधवार को नेपाल-चाइना मैत्री पुल को खोलने पर चर्चा हुई है।

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

समझौते के मुताबिक, चीन के ट्रक ड्राइवर्स सामान को नेपाल बॉर्डर पॉइंट पर उतार देंगे और उनके जाने के बाद नेपाल के ड्राइवर्स और लोडर्स सामान को संबंधित जगहों पर पहुंचाएंगे। चीन ने नेपाल से 15 ड्राइवर्स और 15 वर्कर्स की सूची मांगी है जो सामानों को बॉर्डर पॉइंट से लाएंगे। शुरुआत में चार ट्रकों को अनुमति मिलेगी और फिर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

रसुआ के चीफ कस्टम ऑफिसर पुण्य बिक्रम खडका ने कहा कि फिलहाल लोगों की आवाजाही नहीं होगी। केवल वर्कर्स और ड्राइवर्स को ही अनुमति दी जाएगी और हर दिन उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

रसुआगढ़ी बॉर्डर पॉइंट पुल को पिछले साल चीन की मदद से खोला गया था। पुराना पुल 2015 के भूकंप में नष्ट हो गया था। रसुआगढ़ी के अलावा चीन के साथ दूसरा बॉर्डर पॉइंट केरुंग में है और दोनों के बीच की दूरी 24 किलोमीटर है। इस समय रसुआगढ़ी बॉर्डर पर कुछ सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स और खाली कंटेनर्स हैं।

खडका ने कहा कि पिछले तीन महीनों में रसुआगढ़ी कस्टम में कलेक्शन शून्य हो चुका है। इस बॉर्डर पॉइंट से चीन से रेडीमेड कपड़े, सेब, जूते, चप्पल, बैग और चश्मों का निर्यात होता है। 25 मार्च को रक्षामंत्री ईश्वर पोखारेल की अगुआई में हुई हाई लेवल मीटिंग में फैसला लिया गया था कि चीन के साथ दोनों बॉर्डर गेट खोल दिए जाएं ताकि दवा, मेडिकल उपकरण सहित जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति हो सके। तातोपानी बॉर्डर को 8 अप्रैल को खोल दिया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com