कार दुर्घटना में पत्रकार की मृत्यु
बुटवल, २८ जून । बुटवल– भैरहवा सडकखण्ड में कार दुर्घटना होने से एक पत्रकार की मृत्यु हो गई है । तिलोत्तमा नगरपालिका–६ में में रहनेवाले पत्रकार कृष्ण पाण्डे का निधन हो गया है । बा ७ च ६९५९ नम्बर का कार खूद ड्राइभर कर पाण्डे अपने घर की ओर जा रहे थे । घटना शनिबार रात १२ बजे की है ।
पुलिस ने कहा है कि पाण्डे की शर पर गम्भीर चोट लगी थी, उपचार के लिए बुटवल स्थित चौराहा हस्पिटल प्रालि पहुँचाया गया था, लेकिन वह नहीं बच पाए । उनका शव पोस्टमार्टम के लिए लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में रखा गया है । पुलिस ने कहा है कि कार में पाण्डे एकले ही थे । पुलिस का अनुमान है कि कार तीव्र गति में होने के कारण दुर्घटना हुई है ।

