Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में चीनी राजदूत होउ यान्की की गतिविधिया चर्चा में, भिडियो देखें

 

पहले इस भिडियो को देखें क्लिक करें

 

मुरलीमनोहर तिबारी, बीरगंज | नेपाल में चीनी राजदूत होउ यान्की की गतिविधिया चर्चा का विषय बन रहा है। जहाँ किसी देश के राजदूत को कूटनीतिक मर्यादा में रहना होता है वही चीनी राजदूत सारे कूटनीतिक मर्यादा का धज्जियां उड़ाते हुए कुछ भी कर देती है। वे जिससे चाहे मिलती है, किसी भी नेता या अफसर को अपने पास बुलवा लेती है, सार्वजनिक रूप से राजनीतिक दल के कार्यालयों में जाकर, उनके बैठक में अपने अनुसार निर्णय करवाती है। उनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि पूरा नेपाल उनके मुट्ठी में है।

यह भी पढें   गोपनीय सूचना लीक करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : गृहमंत्री गुरुङ

चीनी राजदूत होउ यान्की इतने रोचक और शक्तिशाली चरित्र हैं कि वे “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” ​​में नेपाल की महिलाओं के साथ एक नर्तकी के रूप में भाग लेती हैं और यहां तक ​​कि आसानी से नेपाल के सेना प्रमुख के साथ प्रत्यक्ष रूप से सीधी बातचीत कर सकती हैं, जो कूटनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। वे सीधे-सीधे नेपाल के अंदरूनी मामलों में ना सिर्फ हस्तक्षेप कर रही है बल्कि ख़ुद संचालित भी कर रही है।

यह भी पढें   संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस के एआईजी वंशी राज दाहाल निलंबित

चीनी राजदूत, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को चला रही है, उनके आंतरिक प्रस्ताव और विवाद को मनमाफिक हवा दे रही है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को अपने कब्जे में करने के बाद उनकी नज़र मधेश पर है। वे मधेश के नेताओं से मिल रही है, उनका अगला टारगेट मधेश है। वे मधेश को अपने पक्ष में मिलाना चाहती है, जिसके लिए उनकी पूरी योजना तैयार है। चीन का मधेश में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की योजना है, जिसमे बीरगंज और अन्य शहरो में टाउन हॉल जैसा भव्य सामुदायिक भवन बनेगा, जिसपर बड़े अक्षरो में चीन-नेपाल सहयोग और ड्रैगन का भव्य चित्र रहेगा। चीनी राजदूत नेपाली और हिंदी भी बोल लेती है, उन्होंने अब तक चीन द्वारा जितनो को छात्रवृत्ति दी है, या चीन में पढ़ाई किया हो या जितनों को चीन से सहयोग मिला हो सबसे सीधे संपर्क में रहकर, उनसे मनमाफिक कार्य और वक्तव्य दिलवा रही है, उनसे और मीडिया हाउस से सोशल मीडिया में और समाचारों में अपने अनुकूल और भारत विरोधी जनभावनाओं को भड़काने का काम कर रही है।

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी
चीनी राजदूत होउ यान्की
चीनी राजदूत होउ यान्की और प्रधानमंत्री ओली
चीनी राजदूत होउ यान्की aarmy cheif
चीनी राजदूत होउ यान्की
चीनी राजदूत होउ यान्की डांस करती

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com