Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की माँग सचिवालय से स्थायी कमिटी में

 

नेकपा सचिवालय से प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली की सत्ता संकट स्थायी कमिटी में आ गया है । दो दिन स्थगित होकर मंगलबार से पुनः शुरु होने वाले बैठक में प्रचण्ड–माधव नेपाल पक्ष ने सरकार और पार्टी सञ्चालन दोनों मोर्चा में असफल होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमन्त्री का इस्तीपा माँगने की तैयारी की है ।

गत बुधबार से प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में जारी बैठक में अब तक नक्सा और सीमा समस्या पर विचार विमर्श हुआ है ।  कार्यसूची में  सरकार और पार्टी के काम की समीक्षा में प्रवेश करने के बाद स्थायी कमिटी की बहुमत द्वारा ओली पर पद त्याग करने का दवाब देने का संकेत नेताओं ने दिया है ।

यह भी पढें   सोना चांदी व्यवसायी संघ का नया कार्यालय होगा स्थापित : राजीव

प्रचण्ड और माधव नेपाल पक्ष मिलने के बाद स्थायी कमिटी में दूसरे अध्यक्ष ओली अल्पमत में हैं ।

इससे पहले सचिवालय बैठक से ही ओली को हटाने का प्रयास हुआ था । पर, अन्तिम समय में वामदेव गौतम ने ओली का साथ दिया जिस कारण प्रधानमन्त्री हटाने का प्रस्ताव सम्भव नहीं हुआ था ।

शनिबार मदन जयन्ती के अवसर में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा था कि उन्हें हटाने के लिए भारत कोशिश कर रहा है । इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी स्थिति क्या है ।  परन्तु उनका यह संकट बाहर का नहीं भीतर का है ।क्योंकि, संसद में नेकपा का सुविधाजनक बहुमत होने के कारण ओली को हटाने का  सामथ्र्य उनके पार्टी के अहलावा और कोई  आन्तरिक और बाह्य शक्ति के पास नही है । अब देखना है कि आगे क्या होता है ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com