जसपा का नागरिकता विधेयक के विरोध में काठमान्डू में प्रदर्शन
१६ असार, काठमाडौं ।
संसद में विचाराधीन नागरिकता विधेयक के विरोध में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने विरोध प्रदर्शन किया है। माइतीघर मण्डला से शुरु हुई प्रदर्शन में महन्थ ठाकुर, उपेन्द्र यादव, डा. बाबुराम भट्टराई, अशोक राई, महेन्द्र राय यादव, राजेन्द्र श्रेष्ठ सहित के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति थी ।
संसद के राज्य व्यवस्था समिति ने नेपाली पुरुष के साथ विवाह करने वाली विदेशी महिला को तत्काल स्थायी आबासीय अनुमति पत्र देने और सात वर्ष नेपाल में रहने के बाद अंगीकृत नागरिकता देने की व्यवस्थासहित नागरिकता विधेयक संसद में भेजा है ।
इस व्यवस्था को विभेदकारी कहते हुए जसपा विरोध करती आई है ।


