Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य

 

काठमांंडू, भाद्र ९ –  बागमती प्रदेश सरकार गठन की प्रक्रिया और मंत्रालय बंटवारे को लेकर, असंतुष्टि जताते हुए सत्ता में सहभागी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के कुछ प्रदेशसभा सदस्य पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से विमर्श करने आज (मंगलवार) काठमांडू पहुँचे हैं ।
मुख्यमंत्री किरण थापा मगर द्वारा विश्वास मत लेने की तैयारी की जा रही है । ऐसे समय में सत्तारुढ़ दलों के भीतर असंतुष्टि फैलने से सरकार पर और अधिक राजनीतिक दबाब पड़ा है । स्रोत के अनुसार नेकपा के असंतुष्ट सांसदों गंगानारायण श्रेष्ठ, कृष्णप्रसाद खनाल, राजेन्द्रमान श्रेष्ठ, युवराज चौलागाईं, रुकु चौलागाईं, लक्ष्मण लम्साल, उर्मिला लामा और ओमकुमारी श्रेष्ठ पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड से विमर्श करने के लिए काठमांडू पहुँचे हैं । ये सभी नेता बागमती प्रदेश सरकार गठन में हुए मंत्रालय बंटवारे और पार्टी नेतृत्व की भूमिका प्रति गंभीर असंतुष्टि रखते अपनी धारणा अध्यक्ष के समक्ष रखने के लिए काठमांडू पहुँचे हैं ।
विश्वास मत लेने की कार्यसूची सोमबार की दोपहर १ बजे के लिए तय कर ली गई थी । लेकिन सत्ता गठबन्धन भीतर सहमति नहीं होने के कारण बैठक को बार–बार आगे किया जा रहा था, अन्ततः मंगलवार अपराह्न ४ बजे तक के लिए बैठक स्थगित कर दी गई है । स्रोत के अनुसार असंतुष्ट सांसदों द्वारा सोमवार को विश्वास मत के लिए हेटौँडा नही आने के बाद ही बैठक स्थगित करने की अवस्था सिर्जना हुई है ।
स्रोत के अनुसार पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड ने असंतुष्ट सांसदों से हेटौँडा पहुँच कर सरकार के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया था । लेकिन असन्तुष्ट समूह का कहना है कि सरकार गठन की प्रक्रिया में गंभीर कमी कमजोरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com