Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेलंगाना में बंदर के साथ बर्बरता ग्रामीणों में आक्रोश

 

अंशुल राजपूत, मेरठ । तेलंगाना के खमाम जिले में ग्रामीणों ने एक बंदर को न सिर्फ जान से मार दिया, बल्कि उसे पेड़ से लटकाकर फांसी लगा दी… घटना तेलंगाना के खमाम जिले की है. यहां अम्मापेलम गांव में बड़ी संख्या में बंदर घूम रहे थे. बंदरों से किसान काफी परेशान हो गए थे… ऐसा इसलिए किया गया ताकि बाकी बंदर इसे देखकर डर सकें और गांव से भाग जाएं।
इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. बंदर के साथ इस क्रूरता की जमकर आलोचना की जा रही है. वीडियो में जहां बंदर को टांगा गया है, उसके पास कुछ लोग लाठी-डंडे लिए खड़े नजर आ रहे हैं. कुछ लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं।

यह भी पढें   विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम

वन विभाग के अधिकारियों ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं बीते रविवार को यूपी के बस्ती जिले में मालवीय रोड पर बंदरों के एक साथ सात शव मिले. इसे देखकर लोग हैरान हो गए। सफाईकर्मी की सूचना पर सबसे पहले क्षेत्रीय सभासद पहुंचे. इसके बाद रौता प्रभारी कन्हैया पांडेय और वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। CLICK करें

यह भी पढें   हिन्दू जीवन-दर्शन : प्रकृति की पूजा नहीं, उसकी रक्षा भी हमारा धर्म है : बिमल सरार्फ

बता दें कि , केरल के मल्लपुरम से जहां एक गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल के पास वाले गांव पहुंच गई, लेकिन वहां शरारती तत्वों ने अनानास में विस्फोटक भरकर हथिनी को खिला दिया. इसके बाद उसकी मौत हो गई थी. इस मामले पर केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लिया था और घटना को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया था


रिपोर्ट अंशुल राजपूत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com