Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन संबंधी वर्तमान परिस्थिति को निरन्तरता, काठमांडू आनेवालों को क्वारेन्टाइन में रहना होगा

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, ३० जून । सरकार ने लकडाउन संबंधी वर्तमान परिस्थिति को श्रावण ७ गते तक के लिए निरन्तरता दी है । निर्णय अनुसार लकडाउन की आन्तरिक लचकता कायम ही रहेगी, लेकिन हवाई उडान और सीमा नाका श्रावण ७ गते तक के लिए बंद ही रहेगा । सोमबार रात में सम्पन्न मन्त्री परिषद् बैठक ने ऐसना निर्णय किया है । स्मरणीय है, गत जेष्ठ २८ गते सरकार ने लकडाउन में लचकता अपने का निर्णय किया था ।
सरकारी निर्णय अनुसार आजकल स्वास्थ्य के साथ सभी सेवा संचालन में है । इसीतरह कृषि तथा पशुपन्छी सेवा, उत्पादन एवं विक्री सेवा संचालित है । इतना ही नहीं, उद्योग, व्यापार, व्यवसाय, पसल, डिपार्टमेन्ट स्टोर, बैंक तथा अन्य वित्तिय संस्था, निजी सवारी साधन तथा पैदल यात्रा, सबै प्रकार की ढुवानी सेवा भी खुला है । लेकिन जिम–खाना, सपिङ मल, समूह में खेलेजाने वाला खेल मैदान, सभी प्रकार की धार्मिक तथा सामाजिक स्थल, क्वारेन्टाइन के लिए निर्धारण किए गए होटलों के अलवा अन्य सभी होटल, सार्वजनिक यातायात सेवा बंद है । सरकार का कहना है कि आगामी श्रावण ७ गते तक के लिए ऐसी ही व्यवस्था कायम रहेगी ।
सरकार ने यह भी कहा है कि काठमांडू बाहर से अगर कोई काठमांडू आना चाहता है तो अनिवार्य स्थानीय तह से स्वीकृति–पत्र लेना होगा । इतना ही नहीं, काठमांडू आनेवालों को १४ दिनों तक अनिवार्य होम क्वारेन्टाइन में रहना होगा । उल्लेखित शर्त को स्वीकार करनेवाले ही अब काठमांडू प्रवेश कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed