Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में बनी कोरोना वैक्सिन अगले महीने से इंसानों पर परीक्षण

 

 

भारत की अग्रणी वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने ऐलान किया है कि उसने कोरोना वायरस पर प्रभावी वैक्‍सीन ‘कोवाक्सिन’ (COVAXIN) बना ली है। इसके साथ ही कोरोना पर प्रभावी देश की पहली वैक्सीन के लिए मानव परीक्षण के पहले और दूसरे चरण की मंजूरी भी दे दी गई है। भारत बायोटेक ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि उसने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आइसीएमआर और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) के साथ मिलकर इसे तैयार किया है।

दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस स्वदेशी वैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 मानव क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अगले महीने से इस वैक्‍सीन का इंसानों पर परीक्षण शुरू हो जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस स्ट्रेन (सार्स-सीओवी-2 स्ट्रेन) को पुणे स्थित एनआईवी में अलग किया गया और बाद में भारत बायोटेक को हस्तांतरित कर दिया गया।भारत बायोटेक के चेयरमैन व एमडी डॉ. कृष्णा ईल्ला ने कहा, ‘हमें कोविड-19 के भारत के पहले स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इसे तैयार करने में आइसीएमआर और एनआइवी का सहयोग उल्लेखनीय रहा। सीडीएससीओ के सक्रिय दृष्टिकोण से इसके परीक्षण की मंजूरी मिलने में सहायक रहा।’ कोविड-19 की वैक्सीन तैयार करने के लिए पूरी दुनिया में कोशिशें चल रही हैं। अभी तक किसी को सफलता नहीं मिली है। हालांकि, कुछ कंपनियों वैक्सीन के मानव परीक्षण के चरण में पहुंच गई हैं।

यह भी पढें   PHP में गंभीर साइबर सुरक्षा खामियाँ मिलने से नेपाल सहित कई देशों की सरकारी वेबसाइटें बंद

इसके पहले कंपनी ने प्री-क्लीनिकल स्टडीज के नतीजे सरकारी संस्‍थानों को सौंपे थे। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल पूरे भारत में शुरू किए जाएंगे। डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि हमारे आर एंड डी और विनिर्माण टीमों ने प्रौद्योगिकियों की तैनाती में अथक परिश्रम किया। राष्ट्रीय प्रोटोकॉल्स से गुजरते हुए कंपनी ने व्यापक प्री-क्लीनिकल अध्‍ययनों को पूरा करने में अपने तेजी से काम किया जिनके नतीजे भी शानदार रहे हैं।

यह भी पढें   जीवन का असली मंत्र: खुद पर विश्वास, कर्म पर भरोसा और हर हाल में आगे बढ़ने का साहस

इस बीच 18 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लोगों समेत दुनिया भर की 100 से ज्यादा प्रमुख हस्तियों ने वैश्विक समुदाय से कोरोना का टीका पूरी दुनिया को उपलब्ध कराने का आह्वान किया है। इन हस्तियों में डेसमंड टुटु, मिखाइल गोर्बाचेव, मलाला यूसुफजई, जार्ज क्लूने, थामस बाच और एंड्रेआ बोसेली जैसे लोगों के नाम हैं। यही नहीं इस अभियान में पूर्व राष्ट्रपति, राजनेताओं के साथ ही दुनिया के मशहूर कलाकार और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com