पारस के स्वास्थ्य लाभ के लिए जनकपुर मे प्रार्थना
१९ , फागुन ,कैलास दास,जनकपुर । पूर्व युवराज पारस शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के कामना करते हुए विश्व हिन्दु महासंघ ने शनिवार जनकपुर मे पूजा पाठ एवं प्रार्थना की है ।
हृदयघात से पीडित पूर्व युवराज शाह के बैंकक मे उपचार के क्रम मे हैं । उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है ।
नेपाल सहित विभिन्न देश मे पूर्व युवराज के शुभचिन्तको ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए माता जानकी से प्रार्थना की है ।
जनकपुर स्थित जानकी मन्दिर मे अपराह्न पाँच बजे आयोजित पूजापाठ तथा प्रार्थना सभामे महासंघ के धनुषा सभापति रमेश गिरी तथा समर्थक बजरंग महासेठ, ओलटकृष्ण काफ्ले, चौठी यादव, देवेन्द्र गोइत, बौवेलाल महतो, पवनदेवी सिंह, रामदेव सदा, उमाकान्त दास, राधादेवी दास सहित सहभागी थे ।

