तेहरान में एक चिकित्सा सुविधा में विस्फोट और आग लगने से 19 लोगों की मौत
तेहरान, एजेंसियां।
ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर में एक चिकित्सा सुविधा में विस्फोट और आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई है। एक क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार, गैस रिसाव के कारण यह दुर्घटना हुई। समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने तेहरान पुलिस के एक उप प्रमुख के YJC समाचार आउटलेट को दिए दए बयान के हवाले से बताया कि क्लिनिक के अर्ध-तहखाने में ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट हो गया। जिस कारण यह घटना सामने आई।
तेहरान की एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख पेमैन सबेरियन ने मंगलवार को फ़ार्स समाचार एजेंसी को इसकी जानकारी दी। सेबेरियन ने जानकारी दी कि कथित तौर पर इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। तेहरान के उप गवर्नर हामिद रजा गौदरजी ने राज्य टेलीविजन को बताया कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।
आरटी ने ख़बर ऑनलाइन वेबसाइट का हवाला देते हुए बताया कि इस भयंकर विस्फोट में 15 पुरुषों और 4 महिलाओं सहित कुल 19 लोग मारे गए, आपातकालीन सेवाओं की पुष्टि की गई है।
तेहरान पुलिस के एक उप प्रमुख ने वाईजेसी समाचार आउटलेट को बताया कि क्लिनिक के अर्ध-तहखाने में ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट हो गया। समाचार एजेंसी रायटर स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता को सत्यापित नहीं कर सका। तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने राज्य टेलीविजिन को बताया कि विस्फोट से लगी आग को बुझा दिया गया है। हरिची ने कहा कि क्लिनिक के पास विस्फोट के समय 25 कर्मचारी मौजूद थे। इन लोगों की मुख्य रूप की हल्की सर्जरी और मेडिकल इमेजिंग करनी पड़ी है।

