Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने भारतीय समाचारपत्रों और वेबसाइटों पर रोक लगाई

 

बीजिंग, एएनआइ।

Indian Media Should Stay Away From The Echo Chamber Effect

 

लद्दाख की गलवन घाटी में चल रहे तनाव के बीच चीन ने भारतीय समाचारपत्रों और वेबसाइटों पर रोक लगा दी है। जबकि, भारत में चीनी अखबारों और वेबसाइटों पर किसी तरह की रोक नहीं है।

सूचनाओं को दबाती है चीन की कम्युनिस्ट सरकार

सूचनाओं को दबाने के लिए कुख्यात चीन की कम्युनिस्ट सरकार में लोग भारतीय अखबारों और वेबसाइटों को नहीं पढ़ पा रहे हैं। वो सिर्फ वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) सर्वर के जरिए ही भारतीय मीडिया की वेबसाइट को खोल सकते हैं।

केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफार्म से भारतीय टीवी चैनल भी गायब

चीन में केबल नेटवर्क और डीटीएच से भारतीय टीवी चैनल भी गायब हो गए हैं। भारतीय टीवी चैनलों को केवल इंटरनेट प्रोटोकॉल (आइपी) टीवी यानी इंटरनेट के जरिए ही देखा जा सकता है। इसके अलावा कम्युनिस्ट शासन वाले चीन में पिछले दो दिनों से आइफोन और डेस्कटॉप पर एक्सप्रेस वीपीएन भी काम करना बंद कर दिया है।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की पहल : राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर चिकित्सकों एवं चार्टेड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

ट कनेक्शन से प्राइवेट नेटवर्क बनाने की सुविधा

वीपीएन एक ऐसा शक्तिशाली टूल है जो उपयोगकर्ताओं को सरकारी इंटरनेट कनेक्शन से प्राइवेट नेटवर्क बनाने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें उपयोगकर्ता की निजता और पहचान भी छिपी रहती है। वीपीएन आइपी एड्रेस को छिपा देता है, जिससे यूजर के ऑनलाइन एक्शन का पता नहीं लग पाता, लेकिन चीन ने ऐसी तकनीक बना ली है, जिससे वह वीपीएन को भी ब्लॉक कर देता है।

यह भी पढें   महाभारत और रामराज्य का जनकः ‘पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में एक विश्लेषण’ : अजय कुमार झा

चीन ने उसके 59 एप पर प्रतिबंध लगाने से पहले ही भारतीय अखबारों, वेबसाइटों पर रोक लगा दी थी

चीन ने भारत सरकार द्वारा उसके 59 एप पर प्रतिबंध लगाए जाने से पहले ही भारतीय अखबारों और वेबसाइटों पर रोक लगा दी थी। चीन की कम्युनिस्ट सरकार अपने देश के लोगों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखती है। वह ऐसी किसी भी वेबसाइट या लिंक को ब्लॉक कर देती है, जो उसके अनुकूल नहीं होते।

‘ग्रेट फायरवाल’ प्रणाली विकसित की है

चीन ने अपने यहां ऐसी प्रणाली विकसित कर रखी है, जिससे उसके नागरिकों को लोकतंत्र की हवा न लगने पाए। उसने ऑनलाइन सूचनाओं को रोकने के लिए ‘ग्रेट फायरवाल’ नाम से एक अत्याधुनिक तकनीक विकसित की है। चीन सरकार आइपी एड्रेस को ब्लॉक करने के साथ ही अन्य कई तरह के उपायों से मीडिया पर नियंत्रण रखती है।

यह भी पढें   अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न विदेशी महिलाओं को प्रहरी ने किया गिरफ्तार

10 हजार वेबसाइट प्रतिबंधित

हांगकांग से प्रकाशित होने वाले अखबार साउथ चाइना मार्निग पोस्ट में नवंबर में छपे एक लेख के मुताबिक चीन ने 10 हजार से अधिक वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इनमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप, समाचारपत्रों व वेबसाइट ब्लूमबर्ग, द वाल स्ट्रीट जनरल, द न्यूयॉर्क टाइम्स, ड्रॉपबॉक्स, गूगल ड्राइव इत्यादि शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *