Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्यद्वारा १८७ वी) पटक रक्तदान किया गया

 


नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।
नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता, राष्ट्रीय रक्त सम्राट, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी को केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम सागर कर्माचार्य ने अषाढ २० गते शनिवार को कर्णाली प्रदेश के मुगु जिला के गमगढी में १ सौ ८७ वीं पटक रक्तदान किया है ।
कर्णाली प्रदेश के मुगु जिला के छाँयानाथ रारा नगरपालिका वार्ड नं.–१ गमगढी स्थित जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में शतक रक्तदाता प्रेम सागर कर्माचार्य ने १ सौ ८७ वीं पटक की रक्तदान किया है ।
प्रेमसागर कर्माचार्य ने विभिन्न जिला में जाकर हरेक ३÷३ महीने में रक्तदान करते आा रहे हैं । उन्हों ने कहा “इसी तरह विभिन्न जिला में जाकर रक्तदान करने का मतलब यह है कि वहाँ के युवाओं में मानवीय जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना नितान्त आवश्यक है सम्झें और वो लोग रक्तदान करें । युवाओं र्म रक्तदान करने की सचेतना वृद्धि हो हेतु से विभिन्न जिला में जाकर रक्तदान करते आ रहें हैं बताया ।
उन्हों ने कहा विशेष करके पहाडी जिले में खून उपलब्ध होना बहुत बडा कठिन है । इसी लिए मैं सभी युवाओं से अनुरोध करना चाहता हूँ कि १८ वर्ष उमेर पहँचने के बाद और करिब ४५ किलो तौल हुये सम्पूर्ण युवाओं को अपनी जन्मोत्सव से ही रक्तदान करने के लिए अनुरोध करता हूँ । साथ ही उन्हों ने कहा जो दान में दिया गया खून को बिमारियों के पक्ष को निःशुल्क उपलब्ध गराना के लिये मैं सरकार से पुनः जोडदार माग करता हूँ ।
वह कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवी रक्तदाता बली बहादुर बुढा ने नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता को मुगु में १८७ वीं पटक रक्तदान करने के लिए आमन्त्रण किया गया था जानकारी दी । उन्हों बीता चैत्र महीने के २१ गते सिन्धुपाल्चोक जिला में १८६ वीं बार रक्तदान किया था ।
स्मरण हो शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्मचार्य ने इसे पहले कर्णाली प्रदेश की सुर्खेत, जुम्ला, जाजरकोट लगायत देश के विभिन्न दुर्गम जिलें में जाकर युवाओं को रक्तदान करने में अभिप्रेरित करने के लिए भी रक्तदान करते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *