अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न विदेशी महिलाओं को प्रहरी ने किया गिरफ्तार
काठमांडू, आषाढ़ १८ – नेपाल प्रहरी ने ठमेल क्षेत्र में अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न पाँच विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है । प्रहरी वृत्त लैनचौर के प्रहरी टीम ने काठमांडू के पर्यटकीय क्षेत्र ठमेल में अश्लील क्रियाकलापमा संलग्न और प्रहरी से दुव्र्यवहार करने के आरोप में पाँच विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार करने को सार्वजनिक किया है । गिरफ्तार होने वाली महिलाओं में चार युगान्डा और एक इंडोनेशिया की नागरिक है ।
जिला प्रहरी परिसर काठमांडू के प्रवक्ता, प्रहरी उपरीक्षक पवनकुमार भट्टराई ने बताया कि काठमांडू महानगरपालिका–२६ ठमेल स्थित सड़क में चलने वाले स्वदेशी तथा विदेशी पुरुष पर्यटकों को ये महिलाएं अनावश्यक रूप में रास्ता रोककर अश्लील क्रियाकलाप के लिए मोल मोलाई कर परेशान कर रही थी । प्रहरी ने इन सभी को उसी अवस्था में गिरफ्तार करने की जानकारी दी है ।
कार्यक्षेत्र में काम कर रहे प्रहरी टीम का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें समझाया जा रहा था उस क्रम में उन सभी ने प्रहरी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था ।

