Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश बूढ़ीगंगा नदी में सोमवार को दो नौकाओं की टक्कर में 32 लोगों की मौत

 

ढाका, प्रेट्र।

बांग्लादेश की बूढ़ीगंगा नदी में सोमवार को दो नौकाओं की टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गई। सुबह के वक्त यह घटना तब घटी जब 100 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक छोटी नौका से बड़ी नौका टकरा गई। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना नौकाओं के चालक दल की लापरवाही के कारण हुई।

हादसे की शिकार छोटी नौका ‘मॉर्निग बर्ड’ मुंशीगंज से ढाका जा रही थी। रास्ते में सदरघाट टर्मिनल के पास दूसरी तरफ से आ रही बड़ी नौका ‘मयूर-2’ उससे टकरा गई। हादसे के बाद मयूर-2 के चालक दल के सदस्य फरार हो गए। इस बड़ी नौका में करीब एक हजार यात्री सवार थे।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

बता दें कि बांग्लादेश में ऐसी दुर्घटनाएं आम बाद है। देश के कई शिपयार्ड में खराब सुरक्षा मानकों के कारण नौका दुर्घटनाएं होती रही हैं। ये नौकाएं क्षमता से ज्यादा लोगों को सवार कर लेती है।… और फिर उसपर कभी मौसम खराब हो गया तो उसमें डूबने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 11 फरवरी को भी एक ऐसे ही हादसे में नहीं भी नहीं 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हालांकि, बताया गया कि इस बार 70 लोगों को बचा लिया गया। यह नाव बंगाल की खाड़ी से मलेशिया की ओर जा रही थी।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *