Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुहागरात की सुबह दुल्हे की मौत, 79 बराती कोरोना पॉजिटिव

 

बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। यह घटना पटना के पालीगंज इलाके से जुड़ा है जहां कोरोना बम फटा है। पालीगंज में दिल्ली से आए एक युवक ने शादी की और सुहागरात के अगले दिन उसकी मौत हो गई। बाद में पता चला कि वह कोरोना संक्रमित था। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अब उसकी शादी समारोह मे शामिल 125 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया जिसमें पहले 15 लोग पॉजिटिव मिले थे। फिर सोमवार को आयी कोविड की जांच रिपोर्ट में एकसाथ 79 बराती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी पालीगंज के डीहपाली गांव में 15 जून को शादी समारोह में जमकर दावत उड़ाने गए थे। पालीगंज में हुए इस शादी समारोह के बाद अब ये मामला सामुदायिक संक्रमण रूप लेता नजर आ रहा है।
जिस शादी से सभी कोरोना से ग्रसित हुए हैं, उस दूल्हे की मौत शादी के बाद यानि सुहागरात के अगले दिन 17 जून को ही इलाज के दौरान हो गई थी। दूल्हे की मौत के बाद उसके मां-बाप सहित 125 लोगों का सैंपल लिया गया था। साथ ही सभी मुहल्लों को सील कर दिया गया था, जहां से सैम्पल लिये गये थे। सभी पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए मसौढ़ी स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 जुन 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

पालीगंज बाजार में एक साथ इतनी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के इलाके में दहशत का माहौल है। बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि संक्रमित पाये जाने वाले गांव व मुहल्ले को चिन्हित करके सील कर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *