प्रदेश सांसद् कलवार की कंपनी की लापरवाही, रोड़ की है यह हालात
वीरगंज, २ जुलाई । ठेकेदारों ने निर्धारित समय में काम ना करने के कारण पोखरीया–लंगडी–भिश्वा सड़कखण्ड अवरुद्ध हो गया है । बारिश होते ही यहां कोई भी सवारी साधन संचालन नहीं हो सकता । सडक निर्माण के लिए जिम्मेदोरी लेनेवाले ठेकेदार कंपनी है– रोशन, राजन और सागर जेभी ।
इन कंपनियों में प्रदेश सांसद् सिंहासन कलवार की भी संलग्नत है । इसीलिए यह रोड होते हुए यात्रा करनेवाले प्रायः हर व्यक्ति के मुंह से उनका नाम निकल जाता है और वे लोग कहते हैं कि सांसद् की लापरवाही के कारण आज हम लोग दुःख झेल रहे हैं ।
हां, प्रदेश सांसद् कलवार के मातहत रहे कंपनी सहित अन्य दो कंपनियों ने १३ करोड लागत में इस सडकखण्ड (१२ किलोमिटर) निर्माण के लिए जिम्मेदारी ली थी । आर्थिक वर्ष वि.सं. २०७६–७७ की शुरुआत (आषाढ) में ही ठेक्का सम्झौता हुई थी । लेकिन ठेकेदारी लेनेवाले कंपनियों ने समय में काम ना करने के कारण सड़क की अवस्था दयनीय है ।
स्मरणीय बात यह है कि प्रदेश सरकार ने इस सडकखण्ड निर्माण के लिए १८ करोड़ लगात अनुमान किया था, लेकिन सांसद् कलवार सहभागी कंपनियों ने १३ करोड़ में ही ठेक्का अपने हाथ में लिया ।
इस रोड़ में चलनेवाले लोगों को मूंह से निकलता है कि यह सब ठेकेदारों की लापरवाही से हो रहा है । सडक अवरुद्ध होने के कारण पोखरिया, मुर्ली, लंगडी, बंजारी, भिस्वा क्षेत्र में रहनेवालों की दैनिकी कष्टकर बन गया है । अगर उल्लेखित गांव से कोई व्यक्ति वीरगंज आना चाहते हैं तो उन लोगों को यही रोड़ से आना पड़ता है, जो कि कष्टकर है ।

