प्रधानमंत्री द्वारा अध्यादेश के संकेत पश्चात् प्रचण्ड पहुँचे शीतल निवास
१८ असार, काठमाडौं ।
सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी से मिलने के लिए शीतल निवास पहुँचे हैं ।
पार्टी के दूसरे अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ मुलाकात होने के बाद ही प्रचण्ड शीतल निवास गए हैं । ओली द्वारा राजनीतिक दल तफडना सहज होने वाले अध्यादेश को फिर से लाने की आशंका की जा रही है ।इसी आशंका के कारण प्रचण्ड शीतल निवास गए हैं ताकि राष्ट्रपति से आग्रह कर सकें कि उन्हें किसी पार्टी का पक्ष नही लेना चाहिए ।

