ओली–प्रचण्ड निर्णायक वार्ता में, पार्टी विभाजन रोकने के लिए दूसरे पीढ़ी के नेता भी सक्रिय
काठमांडू, ३ जुलाई । पार्टी में विकसित आन्तरिक विवाद समाधान के लिए सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के दो अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड निर्णायक विचार–विमर्श के लिए इकठ्ठा हो गए हैं । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में दो शीर्ष नेताओं के बीच भेटवार्ता शुरु हुई है ।
पिछली बार विकसित राजनीतिक घटनाक्रम और आन्तरिक विवाद के कारण चर्चा हो रही है कि नेकपा पार्टी विभाजन होनी की संभावना है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में पार्टी विभाजन रोकने के लिए ओली और प्रचण्ड आपस में भेटवार्ता कर रहे हैं । बालुवाटार में शुरु वार्ता में पार्टी महासचिव विष्णु पौडेल और नेता जनार्दन शर्मा भी सहभागी हैं ।
इसीतरह संभावित पार्टी विभाजन को रोकने के लिए पार्टी के दूसरे पीढ़ी के अन्य नेता भी सक्रिय हो गए हैं । आज सुबह से ही घनश्याम भुसाल, योगेश भट्टराई, सुरेन्द्र पाण्डे, जनार्दन शर्मा, वर्षमान पुन, शंकर पोखरेल, विष्णु रिमाल, प्रदीप ज्ञावली, मणि थापा, शक्ति बस्नेत, योगेश भट्टराई जैसे नेताओं की सक्रियता बढ़ रही है । दूसरे पीढ़े के नेताओं के बीच समझदरी बनी है कि जैसे भी पार्टी विभाजन को रोकना है और एकता को मजबूती से आगे बढ़ाना है ।
स्मरणीय है, कल शनिबार ११ पार्टी स्थायी कमिटी बैठक तय है । उससे पहले नेताओं के बीच गम्भीर विचार–वमर्श की जा रही है । राजनीतिक वृत्त में चर्चा है कि अगर नेकपा के भीतर रहे आन्तरिक विवाद समाधान नहीं हुआ तो पार्टी विभाजन निश्चित है । कई लोगों ने यह भी अनुमान लगाया है संसद् विघटन कर देश में मध्यावधि चुनाव घोषणा भी हो सकती है ।

