अपहरित कंचन की लाश बरामद, कुकर्म और हत्या की आशंका
जनकपुरधाम
जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका २१ कुर्था की ११ वर्षीय “कञ्चन” अब कभी घर नही आ पाएगी । कञ्चनको शव नग्न अवस्था में झाडी में मिला है । प्रहरी को शक है और शव की प्रकृति देखने से लगता है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है । 
स्थानीय के अनुसार घटनास्थल नजदीक आम के बगीचे में लागु औषध सेवन करने वाले युवाओं का समूह आया करता है । लागु औषध सेवन करने वाले ने ही कञ्चन का अपहरण कर बलात्कार और हत्या करने का स्थानीय का अनुमान है ।
इसी बीच एक अघोरी को हिरासत में लिया गया है । डीएसपी कार्की ने कहा है कि उससे भी पूछताछ हो रही है । पर वह संलग्न है या नहीं यह अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा ।
फोटो सोशल मीडिया से साभार


