बिराटनगर में स्कूटी अनियंत्रित होने से भंसार एजेंट की मौत

माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी वार्ड 16 में सड़क दुर्धटना में एक स्कूटी चालक की मृत्यु हो गई । मृतक लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद बस्नेत का 23 वर्षीय पुत्र प्रशांत बस्नेत के रूप में हुआ है । मृतक अपने पिता के साथ कस्टम क्लियरेंस का भी काम करता था ।अपने दोस्त के घर से देर रात लौट रहा था। रानी क्लब के पास स्कूटी अनियंत्रित हुआ जिसमें गभीर रूप से घायल हुआ । देर रात ही परिजनों ने इलाज बिराटनगर का नोबेल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई । इसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया का अध्यक्ष कैलाश शाह ने देते हुए बताया कि शुक्रवार को ही उसका दाह संस्कार किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

