Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना वायरस से पॉजिटिव

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते लिखा, ‘दोपहर को मुझे हल्का बुखार महसूस हुआ और मैंने तुरंत ही घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया। मैं कोरोना से पॉजिटिव पाया गया हूं। अल्लाह की कृपा से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं घर से ही अपनी ड्यूटी को निभाना जारी रखूंगा। कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें।’

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश तक, गंडक नदी से अब तक 13 अज्ञात शव बरामद

पाकिस्तान में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। पाकिस्तान में अब तक 2.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4500 से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com