अधिकृत नकुल शर्मा का शव गोरखा में मिला
काठमांडू, भाद्र १६ – रसुवा के टिमुरे स्थित भंसार कार्यालय के अधिकृत गोरखा में मृत अवस्था में बरामद हुआ है । रसुवा के भोटेकोशी में आई बाढ़ के बाद सम्पर्क विहीन हुए अधिकृत नकुल शर्मा का शव गोरखा में मिला है । त्रिशूली नदी के किनारे (गोरखा की ओर) शर्मा का शव मिला है । यह जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय गोरखा के डीएसपी राजकुमार श्रेष्ठ ने दी है ।
भंसार अधिकृत शर्मा हुम्ला ताजाकोट गाँवपालिका–२ के स्थानीय निवासी हैं । पोष्टमार्टम के बाद उनके परिवार वालों ने शव को ले लिया है । गोरखा के त्रिशुली नदी के तटीय क्षेत्रों में अभी तक ६५ लोगों के शव बरामद किए गए हैं ।


