Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में चीनी एप बं‌द होने के बाद अब हीरो साइकिल ने किया 900 करोड़ का व्यापार रद्द

 

Do not need stimulus or govt support: Pankaj Munjal

गलवां में चीन के साथ हिंसक झड़प के बाद मोदी सरकार ने डिजिटल स्ट्राइक कर 59 चाइनीज एप को बंद कर दिया है। वहीं हीरो साइकिल भी चीन को झटका देने के लिए तैयार है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल ने चीन के साथ 900 करोड़ का व्यापार रद्द करने की बात कही है। मुंजाल की इस घोषणा को सीधे चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है।

यह भी पढें   आखिर PHP क्या है? इसमें ऐसी कौन-सी ऐसी गलती मिली है जिससे हजारों वेबसाइट्स पर खतरा पैदा हो गया?

हीरो साइकिल की तरफ से हाईएंड साइकिल निर्माण के लिए चीन से काफी पार्ट्स आयात किए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार हर साल लगभग 300 करोड़ का कारोबार चीन के साथ होता है। अभी चीन से लगभग 900 करोड़ रुपये के पार्ट्स खरीदे जाने थे। इससे पहले हीरो साइकिल ने ट्रेड स्ट्राइक करते इस व्यापार को रद्द कर दिया है।
एमडी पंकज मुंजाल ने बताया कि हीरो साइकिल ने यह बड़ा अहम फैसला लिया है। चीन से हर साल हम 300 करोड़ रुपये का कारोबार करते हैं, उन्हें तीन या चार साल का एक साथ कांट्रैक्ट देते हैं। इस समय 900 करोड़ के ऑर्डर चीन को दिए गए थे, जिन्हें हीरो ने रद्द कर दिया है। इन पार्ट्स को जर्मनी में तैयार किया जाएगा। कोविड-19 के दौरान जर्मनी में इनके डिजाइन तैयार हो चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com