Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रमपम विराटगोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा दिन

 
रमपम ऊदघाटन

विराटनगर,२२फागुन। विराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में खेले जा रहे रमपम विराटगोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को काठमांडू के सरस्वती क्लब तथा घरेलू पूर्वांचल टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल नही कर सकी इस कारण से आयोजक ने बीस मिनट का अतिरिक्त समय दिया अतिरिक्त समय का फायदा उठाते हुए 15वें मिनट में सरस्वती युवा क्लब के खिलाड़ी सवीन श्रेष्ठ ने गोल दाग जीत हांसिल की। इस जीत के साथ ही विजेता टीम क्वार्टर फार्इनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। बार बार गोल करने से चुके घरेलू पूर्वांचल टीम इस हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। मैन आफ द मैच पूर्वांचल टीम के खिलाड़ी सुनिल सरदार को मिला। अतिथि सह मोरंग व्यापार संघ्ज्ञ के अध्यक्ष अविनाश बोहरा ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार श्री सरदार को सौंपा। अगला मैच सशस्त्र पुलिस काठमांडू तथा सीएचसी भूटान के बीच खेला जायेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com