रमपम विराट गोल्डकप प्रतियोगिता का उदघाटन ।
विराटनगर, २१ फागुन, माला मिश्रा । नेपाल के प्रशिद्ध उद्योगिक नगर विराटनगर के शहिद मैदान मे रविवार से १०दिवसिय रमपम विराट गोल्डकप प्रतियोगिता का विधिवत एवं भव्य उदघाटन किया गया । राष्ट्रीय खेलकूद परिषद के सदस्य युवराज लामा, पुर्वांचल डि आइ जी परुसराम खत्री, मोरगं के प्रमुख जिला अधिकारी तारानाथ गौतम, उद्योगपति महेश जाजू सहित अतिथियों ने खेलाडी का परिचय तथा फुटवल हस्तान्तरण कर के किया । प्रतियोगिता का पहला उदगाटन मैच काठमाण्दू के सशस्त्र आर्म्स पुलिस तता भारत के कालिगंपोंग फूटबल क्ल्व के बीच खेला गया । मैच के ९वाँ मिनट मे सशस्त्र पुलिस टीम के कप्तान गणेश लावती तथा २१ वाँ मीनट मे सन्तोष श्रेष्ठ ने गोल दाग कर के खेल को अपने पक्ष मे कर लिया । बाद मे कालिङपोग की टीम ने दो गोल किया पर उसके जवाव मे सशस्त्र पुलिस की टीम ने चार गोल कर के मैच की वाजी मार ली । इसप्रकार कालिङपोग टीम दो गोल तथा सशस्त्र पुलिस ६ गोल करके विजेता घोषित किये गये । कालिङपोग टीम के के कोच अजय सिहं ने बताया कि टिम का ६ ठा खिलाडी परिक्षा दे रहें हैं जिसके कारन टीम को हार का सामना करना पडा । कोच अजय सिहं ने विजेता टिम के खिलाडी का प्रसंशा करते हुये कहा कि यह बहुत अच्छा टीम है ।
आयोजक कमिटी के मनोज वनियँ ने कहा कि प्रतियोगिता मे कुल १० टीम भाग ले रही है जिसमे नेपाल के ५ भारत के ३ बंगलादेश के १तथा भुटान के १ टीम सामिल है ।

