सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा
काठमांडू, आषाढ़ २२ – त्रिभुवन विश्वविद्यालय के नवनियुक्त उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा ने पदभार ग्रहण कर लिया है । नवनियुक्त उपकुलपति प्रा.डा.थापा ने आज (सोमवार) त्रिवि उपकुलपति कार्यालय में ही पदभार ग्रहण किया है । पदभार ग्रहण करते उपकुलपति थापा कहा कि सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे । उन्होंने कहा कि –जिस विश्वास के साथ मुझे सरकार ने यहाँ भेजा है, उसमें आप सधी के समन्वय और सहकार्य से मैं आगे बढूंगा । आपलोग अच्छा काम कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि – मैंने अपने उच्च शिक्षा की शुरुआत इसी विश्वविद्यालय से की है । और अब विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट बनाना है । प्रा.डा.थापा ने कहा, ‘आप कभी यह नहीं समझे कि मैं कहीं बाहर से आया हूँ । मैंने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत त्रिवि से ही की है । सेवा के क्रम में काठमांडू विश्वविद्यालय से आबद्ध हुआ । देश की उच्च शिक्षा की मुख्य जिम्मेदारी त्रिवि पर है । आप लोगों के साथ ही मैंने भी जिम्मेदारी ली है । हमारी प्रतिस्पर्धा यहाँ के विश्वविद्यालय के साथ नहीं वरन पूरे विश्व भर के विश्वविद्यालयों के साथ होनी चाहिए ।’ थापा काठमांडू विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रह चुके हैं ।


