Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतंत्र के साथ यदि छेड़खानी की जाती है तो विद्रोह हो सकता है – आरेन राइ

 

काठमांडू, आषाढ़ २२ – श्रम संस्कृति पार्टी के सांसद आरेन राइ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोकतंत्र के साथ यदि छेड़खानी की जाती है तो विद्रोह हो सकता है । सोमवार प्रतिनिधिसभा की बैठक में बोलते हुएउन्होंने कहा कि ‘संविधान संशोधन के नाम पर लोकतंत्र के साथ यदि छेडखानी की गई फिर इस सिंहदरवार के विरुद्ध में, अथवा सिंहदरवार में बैठने वाले शासकों के विरुद्ध में एकबार फिर विद्रोह होगा ।’
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मधेश प्रदेश के जनकपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधन करते हुए बालेन्द्र शाह (बालेन) ने कहा था कि प्रदेश को और अधिक मजबूत बनना होगा । लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उस अनुसार का व्यवहार वो नहीं दिखा पा रहे हैं जिसके कारण विपक्षी दलों द्वारा प्रश्न उठाए जा रहे हैं । सत्तारुढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रथम महाधिवेशन में उपसभापति डा. स्वर्णिम वाग्ले द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन में प्रदेशसभाओं को समाप्त करने का प्रस्ताव भी समावेश है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *