Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर मे रमपम गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारी ।

 
प्रेस मीट में प्रचार प्रसार का कैसेट विमोचन करते मुख्य प्रायोजक प्रतिनिधि व अन्य

२२ फरवरी, विराटनगर, वरुणमाला । आगामी 3 मार्च से विराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में दस दिवसीय रमपम गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को मोरंग व्यापार संघ कार्यालय परिसर में आयोजक द्वारा प्रेस मीट आयोजित कर उक्त जानकारी दी। आयोजक द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार इस वर्ष इस प्रतियोगिता में नेपाल के पांच भारत के तीन भूटान का एक तथा बांग्लादेश का एक टीम भाग लेंगी। आयोजक कमिटी का अध्यक्ष भीम कुंवर प्रचार विभाग प्रमुख अनुज बानिया ने बताया कि टूर्नामेंट में लगभग 40 लाख रूपये खर्च आयेंगी। विराट गोल्ड कप फुटबाल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित उक्त टूर्नामेंट में मुख्य प्रायोजक रमपम चाउ चाउ तथा सह प्रायोजक काबरा ग्रूप आफ इंडस्ट्रीज क्वालिटी बिसिकट तथा मैजिक चप्पल ने जिम्मेवारी उठार्इ है। दस दिवसीय उक्त टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु पचासी सदस्य वाली कमिटी का गठन किया गया है। इसमें 13 सदस्य उप समिति तथा पच्चीस सदस्य वाली सलाहकार समिति के लिए चुने गये है। आयोजक कमिटी के संतोष बानिया, किशोर बहादुर शाही, बसंत अर्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता, उत्कृष्ट खिलाड़ी तथा पुरस्कार वितरण में लगभग ़7 लाख रूपये खर्च आयेंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *