Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सचिन तेंडुलकर के संन्यास पर बड़ा खुलासा

sachin
 

देश के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने आज अपने संन्यास लेने के फैसले के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। सचिन ने कहा कि मैं खुद को 2015 विश्वकप की टीम में खुद को नहीं देख पा रहा था, इसलिए भारतीय टीम के हित को देखते हुए मैंने वनडे से संन्यास लेने का फैसला कर डाला।

भारत के इस सीनियर बल्लेबाज ने कहा कि टीम को टूर्नामेंट से पहले सही खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए यही करना ठीक था। 2015 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय के सिनेट की बैठक आश्विन २२ गते

39 वर्षीय सचिन तेंडुलकर ने कहा कि भारतीय टीम के खिताब के बचाव करने की कोशिश को देखते हुए उनका वनडे से संन्यास लेने का फैसला सही था।

sachin
सचिन तेंडुलकर के संन्यास पर बड़ा खुलासा

पिछले साल दिसंबर में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने एनडीटीवी से कहा, ‘मुझे लगा कि जब हम 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे तो हमें दोबारा ट्रॉफी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।’

सचिन ने कहा ‘मैं खुद को 2015 विश्वकप में खेलते हुए नहीं देख पा रहा था, इसलिए मुझे लगा कि मुझे हट जाना चाहिए और टीम को आगे बढ़ना चाहिए तथा 2015 विश्वकप के लिए संतुलित संयोजन बनाना चाहिए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com