एनपीएल – चितवन राइनोज के लिए खेलेंगे अशोक धामी
काठमांडू, आषाढ़ २२ – ऑलराउंडर अशोक धामी को नेपाल प्रीमियर लीग (ल्एी) के तीसरे सीजÞन के लिए चुना गया है । धामी चितवन राइनोजÞ के लिए खेलने वाले हैं । चितवन ने सोमवार को इस टूर्नामेंट के लिए अशोक को २ लाख रुपये की फÞीस पर साइन किया है ।
नेपाल क्रिकेट संघ (कैन) ने तीसरे संस्करण के सिद्धार्थ बैंक नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के लिए खिलाडि़यों की नीलामी में १५५ खिलाडि़यों को चुना है ।
कैन के अनुसार प्रतियोगिता के लिए कुल ३४७ खिलाडि़यों ने अपने नाम दर्ता करवाए. हैं जिनमें से निलामी के लिए १५५ खिलाडि़यों का चयन किया गया है ।
चुने गए सभी खिलाडि़यों में से कैटेगरी ‘ए’ में ५ ‘बी’ में २७ और ‘सी’ में १२३ खिलाड़ी हैं । निलामी के द्वारा आठ फ्रैंचाइजी टीम में कुल ५२ खिलाडि़यों को अनुबंधित किया जाएगा ।
कैन ने जानकारी दी है कि इस बार से प्रत्येक फ्रैंचाइजी टीम में दो÷दो और नेपाली खिलाडि़यों को समावेश किया जाएगा । प्रत्येक टीम में कुल १४ नेपाली खिलाडि़यों के रहने की व्यवस्था की गई है ।मार्की और टैलेंट हंट प्रक्रियाओं से चुने जाने वाले खिलाड़ी भी है ।

