चीनी राजदूत होउ यान्छी ने की अगली मुलाकात नेकपा नेता झलनाथ खनाल के साथ
२३ असार, काठमाडौं ।

नेपाल के लिए चीनी राजदूत होउ यान्छी ने नेकपा के नेता झलनाथ खनाल के साथ मुलाकात ।
भेटवार्ता के लिए राजदूत होउ मंगलबार सुबह खनाल निवास डल्लु पहुँची थी । खनाल और राजदूत होउ के बीच करीब ४५ मिनेट बातचीत हुई ।
बातचीत का विषय सार्वजनिक नही होने के बाद भी राजदूत होउ द्वारा नेकपा भीतर के शक्ति संघर्ष में दिलचस्पी की बात साफ दिख रही है ।
नेकपा के भीतर विवाद बढने के साथ ही चीनी राजदूत होउ की सक्रियता बढी हुई है । इससे पहले नेकपा के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल के साथ भी मुलाकात कर चुकी हैं ।
चारो तरफ आलोचना होने के बाद भी चीनी राजदूत की सक्रियता कम नही हो रही है । विश्लेषक इसे नेपाल की राजनीति में अनावश्यक हस्तक्षेप मान रहे हैं ।

