Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरुणाचल प्रदेश के साथ इंडोनेशिया और सिंगापुर में भूकम्प के तीव्र झटके

 

आज सुबह कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के अरुणाचल प्रदेश के साथ इंडोनेशिया और सिंगापुर में तीव्र झटके महसूस किए गए हैं। कोरोना वायरस के बीच भूकंप आने का सिलसिला जारी है।

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

मगंलवार सुबह सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महूसस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सुबह 1 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढें   महाधिवेशन को केवल नेतृत्व चयन करने के अवसर के रूप में नहीं लें – सभापति थापा

सिंगापुर में भूकंप

सिंगापुर में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 142 किलोमीटर दक्षिणपूर्व सेमरांग में था। फिलहाल अभी इन झटकों से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

इंडोनेशिया में भूकंप

इंडोनेशिया मे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया के सीमारांग से 142 किलोमीटर नॉर्थ में भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. यहां भी अभी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढें   ऊपरी त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से 7 और शव बरामद, खोज अभियान जारी

तीनों देशों में आए भूकंप में सबसे ज्यादा तीव्रता इंडोनेशिया में मापी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर सिंगापुर में तीव्रता मापी गई है। सबसे कम तीव्रता भारत के अरुणाचल प्रदेश में मापी गई है। राहत की बात यह है कि तीनों देशों में आए भूकंप के झटकों में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com