Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महानगरीय अपराध महाशाखा की चेतावनी– सस्ते सामान वाले विज्ञापन से सावधान रहें

 

८ जुलाई, काठमांडू । महानगरीय अपराध महाशाखा ने अनुरोध किया है कि सामाजिक सन्जाल द्वारा अगर किसी भी वस्तु के लिये सस्ते में मिलने की बात करे तो उसमें नहीं फंसें । आजकल विभिन्न सामाजिक सञ्जाल के द्वारा मोबाइल, घडी तथा अन्य महंगी चीज सस्ते में मिल रही है, कहकर विज्ञापन कर पैसा खाता में जमा कराने वाला गिरोह सक्रिय है । इसलिये महानगरीय अपराध महाशाखा ने अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न पडें ।
महाशाखा ने सोमवार सूचना जारी कर सर्वसाधारण को सचेत कराते हुये जानकारी दी है कि उक्त गिरोह ने ग्राहक को विभिन्न बैंक खाता उपलब्ध कराकर पैसा ले रहा है और आइएमई करने के लिये भी बोल रहा है । पैसा जमा होने के बाद अर्डर अनुसार सामानों की डेलीभरी नहीं होती, इसतरह ग्राहक फसें जा रहे हैं ।
महाशाखा ने बताया कि इस प्रकार के कुछ व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर अनुसन्धान हो रही है । महाशाखा ने बताया कि इस प्रकार के लोभ में पडकर घर जमीन भी डूब सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *