Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकबार फिर स्थायी समिति की बैठक 10 जुलाई तक के लिए स्थगित

 

नेपाल की राजनीति में उथल पुथल जारी है। इस बीच नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की स्थायी समिति की बैठक 10 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यह बैठक पहले भी स्थगित हो चुकी है। सोमवार को इसे आज यानी आठ जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। अब इसे एक बार फिर टाल दिया गया है।

यह भी पढें   फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने नेपाल को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी

प्रधानमंत्री के पी ओली की सरकार पर संकट बरकरार है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली को पीएम के पद या पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाने पर फैसला हो सकता है। पार्टी के सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड और वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल सहित पार्टी का एक गुट के ओली से दोनों पदों से इस्तीफा मांग चुका है। ओली को प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर दोनों मोर्चों पर विफल बताया गया और कहा गया कि उन्हें पद पर रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है। ओली इस राजनीतिक संकट को लेकर प्रचंड से मुलाकात कर चुके हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 मई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *