Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने किया सार्वजनिक यातायात सेवा संचालन करने का निर्णय

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० जुलाई । सरकार ने सार्वजनिक यातायात सेवा संचालन करने का निर्णय लिया है । सरकारी निर्णय अनुसार एक जिलो से दूसरे जिलों में सार्वजनिक यातायात नहीं चलेगा । अर्थात् काठमांडू उपत्यका के भीतर तथा बाहरी जिलों के हक में संबंधित जिलों के अन्दर ही यातायात सेवा संचालन हो सकता है । बिहीबार सरकार के प्रवक्ता एवं अर्थ और सूचना प्रविधि मन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने इसके संबंध में औपचारिक जानकारी दी है ।
मन्त्री डा. खतिवडा ने कहा है कि काठमांडू उपत्यका के भीतर काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर में सार्वजनिक यातायात संचालन किया जा सकता है । इसीतरह काठमांडू उपत्यका के बाहर भी संबंधित जिलों के भीतर संचालन किया जा सकता है । लेकिन बाहर जिलों से काठमांडू आने के लिए एवं काठमांडू से बाहरी जिलों में जाने की अनुमती नहीं है ।
संचालन में आनेवाले सार्वजनिक यातायात को स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी कुछ मापदण्ड पालना करना है । सरकारी निर्णय अनुसार कूल सिट क्षमता से आधा यात्रु ही लेकर सार्वजनिक यातायात संचालन करना पड़ेगा और पहले की तुलना में ५० प्रतिशत अधिक किराय लेने के लिए सरकार ने अनुमती दी है । इसीतरह गाड़ी चालक और सह–चालक को भाइजर और पंजा अनिवार्य है । इसीतरह गेट और गाडी के भीतर स्यानिटाइजर अनिवार्य रखा होता है । यात्रु के लिए मास्क भी अनिवार्य है । सामाजिक दूरी कायम करते हुए एक पंक्ति में एक ही यात्रु रखकर सेवा संचालन करने के लिए सरकार ने कहा है ।
इसीतरह काठमांडू उपत्यका में टैक्सी संचालन के लिए भी सरकार ने अनुमती दी है । टैक्सी में चालक के अलवा अन्य दो यात्रु रखा जा सकता है । अगर एक ही फैमिली के सदस्य हैं तो दो से अधिक यात्रु रखने के लिए भी अनुमति दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *