लम्जुङ में भूस्खलन में तीन लोगों की मौत
लम्जुङ के बेसिशहर नगरपालिका वडा नम्बर ७ सातबिसे में भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोग की मृत्यु हो गई है । अन्य चार घायल हैं ।
बीती रात करीब ११ बजे पत्थर और मिट्टी सहित गिरने से घर ढह गया जिसके कारण दीपक तामाङ, उनकी श्रीमती और बेटे की मौत हो गई है ।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय लम्जुङ के अनुसार अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई है ।

