Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अविरल वर्षा के कारण भूस्खलन में  पोखरा के विभिन्न स्थान में चार लोगों की मौत

 

अविरल वर्षा के कारण भूस्खलन में  पोखरा के विभिन्न स्थान में चार लोगों की मौत हो गई है ।

रात लगभग २ः४५ में  पोखरा महानगरपालिका–१८ सराङकोट गोठादीस्थित टंकबहादुर थापा के घर उपर हुए भूस्खलन में चार लोग की मौत हो गई है ।  घायलो‌ं को  मणिपाल शिक्षण अस्पताल और पश्चिमाञ्चल अस्पताल में ले जाया गया है यह जानकारी  जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक सुवास हमाल ने दी है ।

यह भी पढें   समीक्षा : हृदय के पन्ने

थापा के घर में गुरुवार शाम  जन्मदिन मनाने  कार्यक्रम था जिसके कारण घर में कितने लोग थे यह जानकारी नही मिली है ।  पोखरा महानगरपालिका–२५ हेमजा में रामचन्द्र अधिकारी के घर पर भी भूस्खलन में अधिकारी की माँ ७० वर्षीया भीमकली अधिकारी की मृत्यु हो गई है ।

पोखरा–१८ छोरेपाटन सिमलटुँडा में चन्द्रबहादुर मगर को घर पर भी भूस्खलन से  मगर और उनकी श्रीमति शान्ति ‍और बेटा सुशान मगर सामान्य घायल हुए हैं । उनका नमस्ते अस्पताल में उपचार हो रहा है।

यह भी पढें   फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी से टली बड़ी त्रासदी

अविरल वर्षा के साथ ही पोखरा के रामघाटस्थित सेती नदी जाम होने से सुकुम्वासी बस्ती डुबान में है । स्थानीयवासी को रात ही सुरक्षित स्थान में भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com