Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शनिवार को ये काम कभी ना करें, शनिदेव के कोप का शिकार हो जाएँगे

 

शनि न्याय के देवता हैं। वे कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। बुरे कर्म करने वालों पर शनि रुष्ट होकर उन्हें सजा देते हैं,और अच्छे कर्म करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि करते हैं। कहते हैं कि अगर जिस पर शनि देव की वक्र दृष्टि पड़ जाए तो उसे राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती लेकिन जिस पर शनि की कृपा हो जाए उसे मालामाल कर देते हैं।

शनिवार को शनि देव का दिन माना गया है। ज्योतिष के हिसाब से इस दिन कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपका शनि ग्रह कमजोर हो सकता है। तो आइए जानते हैं वह कौन से काम हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

लोहा बहुत ही मजबूत धातु है, इसलिए इसे शनि की धातु माना गया है, इसलिए शनिवार के दिन लोहा या कोई भी लोहे की वस्तु घर में नहीं लानी चाहिए। शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना शुभ रहता है।
शनि देव न्याय के देवता है, वे किसी के साथ अन्याय होते हुए नहीं देख सकते हैं। इसलिए शनिवार के दिन या किसी भी दिन भूलकर भी किसी गरीब या कमजोर व्यक्ति का अपमान न करें जो लोग कमजोर या निर्धन लोगों के अपमान करते हैं शनि देव उन्हें दंडित करते हैं और उनके जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं।
शनिवार के दिन सरसों का तेल भी घर में नहीं लाना चाहिए। इस दिन शनि को प्रसन्न करने के लिए तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। इस दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी का जलस्तर घटा, 144 मेगावाट कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना आज से फिर शुरू करेगी बिजली उत्पादन

शनिवार के दिन जूते-चप्पल न तो खरीदें न ही किसी से उपहार में लें। इससे आपको कार्यक्षेत्र में असफलता मिलती है। इस दिन किसी जरुरत मंद व्यक्ति को जूते-चप्पल दान करने से शनि दोष दूर होता है।
शनिदेव को काले उड़द की दाल भी चढ़ाई जाती है इसलिए शनिवार के दिन काले उड़द की दाल न खरीदें। शनिवार के दिन उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com