Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान

 

माला मिश्रा जोगबनी  । लोगों को कोरोना महामरी से बचने के लिए  जोगबनी नागरिक मंच, थाना एवं नगर पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।जागरूकता अभियान के साथ साथ मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना भरना होगा का भी माइकिंग नगर पंचायत द्वारा करवाई गई ।इस सबंध में नप ईओ चन्द्रराज प्रकाश ने बताया कि अनलॉक को जोगबनी के लोगों द्वारा हलके से लेते हुए बिना मास्क एवं शारीरीक दूरी का पालन किये बिना निर्वाध रूप से आ जा रहे है।जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढाने की संभावना प्रबल हो गई हैं।ऐसे में जिलापदाधिकारी के निर्देशानुसार मास्क नहीं लगाने वालो के साथ शक्ति से पेस आते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।इस मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय ने कहा कि मास्क को लेकर जुर्माना से पूर्व लोगों को जागरूक करते हुए मास्क भी दिया गया इसके बाद बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर पाये जाने वालों को जुर्माना एवं कारवाही होगी।इस मौके पर जोगबनी थाना के एएसआई पंकज शर्मा, नागरिक मंच के अध्यक्ष भानूप्रकाश राय, उपाध्यक्ष मनोज साह, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष भीम राय,  कुंदन भगत, मंटू भगत, दारा सिंह, रमेश चौधरी, छात्र नेता अंजार अहमद, नीरज साह , आनंद साह , राजेश पूर्वे के अलावा अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *