Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेखा का सिक्‍योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव, बंगला किया गया सील

 

बॉलीवुड अदाकारा रेखा का एक सिक्‍योरिटी गार्ड भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसके बाद उनका बंगला बीएमसी ने सील कर दिया है। रेखा के घर के बाहर बीएमसी की ओर से एक नोटिस चिपकाया गया है। इस नोटिस में रेखा के बंगले और इसके आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बता दें कि रेखा का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है, जिसका नाम ‘सी स्प्रिंग्स’ है। खबरों के मुताबिक, रेखा के बंगले के बाहर हमेशा दो सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं, इनमें से एक को कोरोना हुआ है। इसका मुंबई के बीकेसी में इलाज चल रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *